संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में बीते दिनों होली और जुमे को लेकर सीओ अनुज चौधरी का बयान न सिर्फ सुर्खियां बना, बल्कि उसका विरोध भी देखने को मिला। बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। विपक्ष योगी सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा था। यही वजह है कि जिलाधिकारी डाॅक्टर राजेंद्र पेंसिया ने सभी अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगा दी है।
डीएम राजेंद्र पेंसिया ने आदेश दिया कि अब कोई भी छोटा-बड़ा अधिकारी बिना परमिशन के मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं देगा। जनपद में डीएम और एसपी की परमीशन के बाद ही अधिकारी कोई बयान मीडिया को दे सकता है। डीएम के इस आदेश के बाद अब संभल में कोई भी अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर पाएगा।
बता दें कि होली और जुमा एक ही पड़ने को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया था। सीओ ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है, मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें, अगर होली पर कोई उपद्रवी गलत कार्य करता हुआ पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, संभल में हम शांति-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे।
सीओ के बयान के बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने सीओ के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। सीओ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर अधिकारी ही नकारात्मक बात करेंगे तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी।अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट लिखकर भाजपा और संभल सीओ अनुज चौधरी को आड़े हाथों लिया था।
-ऐजेंसी
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026