आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा आगामी माह अगस्त में जी-20 प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित अर्जुन नगर गेट व अजीत नगर गेट से फतेहाबाद सड़क पर रमाडा तक सम्पूर्ण भ्रमण मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत बोर्ड हटाने, अनियोजित केवलों को समायोजित करने, पानी निकालने की व्यवस्था, अतिरिक्त खम्भों को हटाने व रंगाई-पुताई कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सूखे गमलों को बदलवाकर नए लगवाने तथा खाली प्लाटों पर स्थाई बाउंड्रीवॉल तथा आवासों की रंगाई-पुताई व चित्रकारी, साफ-सफाई नियमित कराने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया। साथ ही सम्पूर्ण भ्रमण मार्ग पर आमजन के मकानों व मकानों की छत तथा धर्म स्थलों एवं दुकानों तथा चौराहों की पेंटिंग, चित्रकारी व साफ-सफाई तथा र्सौन्दर्यीकरण के कार्य को यथास्थिति बनाए रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही रमाडा चौराहे को र्सौन्दर्यीकरण कराने हेतु एडीए के अधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड उप निदेशक उद्यान कौशल किशोर एव समस्त अपर सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
- यूपी में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में तापमान 9 से 10 डिग्री गिरा, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत - October 31, 2026
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026