आगरा: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगरा आगमन पर स्थानीय हस्तशिल्प और जरदोजी कला को एक नया प्रोत्साहन मिला है। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में, महानगर के बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुँचकर आगरा की पारंपरिक कलाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहाँ मौजूद जरदोजी के कुशल कारीगरों से सीधे संवाद किया।
विश्वभर में बढ़ रही है भारत के कारीगरों की कलाओं की मांग
कारीगरों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आज दुनिया के हर कोने में भारत के पारंपरिक कारीगरों की कलाओं की भारी मांग बढ़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि आगरा का हैंडीक्राफ्ट, जरदोजी, कार्पेट और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद आज वैश्विक स्तर पर चुनिंदा खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं, जिससे देश का मान पूरी दुनिया में ऊंचा हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से इन पारंपरिक कलाओं और कलाकारों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के मेहनतकश कारीगरों की कला को उनकी असली कीमत और उचित पहचान मिल सके।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण मुलाकात और संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से गीता शाक्य (प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी), पूरन लाल लोधी (क्षेत्रीय अध्यक्ष), राजकुमार गुप्ता (आगरा महानगर अध्यक्ष), प्रशांत पोनिया (जिला अध्यक्ष), संजीव शर्मा (क्षेत्रीय महामंत्री), गुरमीत कालरा (बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक एवं मेजबान), रोहित कत्याल (भाजपा आगरा महानगर मीडिया प्रभारी), राहुल जैन (मंडल अध्यक्ष) समेत कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- दीपावली से पहले योगी सरकार दे सकती है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी - October 4, 2026
- मेरठ में फिल्मी अंदाज में हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो कार के बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक दौड़ाता रहा वाहन - October 4, 2026
- नोएडा में दहला देने वाली घटना: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये बड़ी वजह - October 4, 2026