Agra, Uttar Pradesh, India. उप निदेशक उद्यान आगरा कौशल कुमार नीरज ने जिले के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों के साथ प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। सभी नागरिक होली मिलजुलकर मनाएं। होली इस तरह से मनाएं कि मिसाल बन जाए। याद रखें कि होली प्रेम बढ़ाने के लिए है। किसी पर भी जबरन रंग न डालें। मस्ती करें लेकिन हुड़दंग नहीं।
श्री नीरज ने आलू उत्पाद किसान भाइयों को खासतौर पर बधाई प्रेषित की है। कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत रूप से काम कर रही है। इसके लिए किसान भाइयों को भी आगे आना होगा। आलू किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो तत्काल उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि उद्यानों को सुरक्षित रखें। उद्यान हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026
- सपा घोषणापत्र विमोचन में छलका आजम खान का दर्द: ‘एक आधा जिंदा आदमी खड़ा है, पांच साल की कैद ने दिल-दिमाग झकझोर दिया’ - November 26, 2026