नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी को इलेक्ट्रिक बसों की बड़ी सौगात मिली है। रविवार को भाजपा प्रमुख नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान से 500 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अमेरिकी व्यापार समझौते की सराहना
समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने केंद्र की मोदी सरकार की कूटनीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ ताजा व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘धैर्य और दूरदर्शी कूटनीति’ का परिणाम है। नबीन के अनुसार, इस समझौते ने न केवल देश का आत्म-सम्मान बढ़ाया है, बल्कि भारतीय किसानों और श्रमिकों के हितों को भी पूरी तरह सुरक्षित किया है।
दिल्ली में ‘बहानेबाजी’ का अंत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 8 फरवरी 2025 को दिल्ली की जनता ने जो भरोसा जताया था, सरकार उस पर खरी उतर रही है। उन्होंने पिछली सरकार (AAP) पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पहले दिल्ली में सिर्फ बहाने बनते थे, लेकिन अब विकास और प्रदर्शन का दौर है।”
एक साल, बेमिसाल उपलब्धियां
नितिन नबीन ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन और भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डिजिटल गवर्नेंस और जवाबदेह निर्णय लेने की प्रक्रिया के साथ दिल्ली को एक नई दिशा दे रही है।
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026
- यूपी के अस्पतालों में दवाओं की अंधेरगर्दी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में बिक रहा, एफएसडीए की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा - October 6, 2026
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026