Agra, Uttar Pradesh, India. हिन्दू धर्मरक्षक गुरु गोविन्द सिंह जी और उनके चार वीर पुत्रों के बलिदान को लेकर अभियान फाउंडेशन द्वारा ‘सरहिन्द पंजाब श्रद्धांजलि यात्रा’ आगरा किले से फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ तक आयोजित की जा रही है। यात्रा 25 दिसम्बर को आगरा किला से रवाना होगी। इस यात्रा के संबंध में अभियान जारी है। जन जागृति के लिए आज संजय प्लेस पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। श्रीगणेश महिला शान्ति सेना की डॉ. वत्सला प्रभाकर एवं शीला बहल ने संयुक्त रूप से किया।
धर्म की खातिर बलिदान
इस मौके पर उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी, जिन्हें सरबस दानी कहा जाता है, देश एवं धर्म की खातिर बलिदान किया लेकिन धर्म नहीं छोड़ा। वर्तमान परिवेश में नयी पीढ़ी को इसकी जानकारी होने चाहिए, इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही हैI
सात मांगों का समर्थन
लोगों ने अपनी जिज्ञासा शांत की। उत्साहित होकर सात सूत्री मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अभियान के संयोजक रवि दुबे , सह संयोजक संक्रेश शर्मा (सचिव) व भूपेन्द्र ठाकुर, बंटी ग्रोवर यात्रा प्रभारी के अतिरिक्त केशव अग्रवाल, अनामिका मिश्रा, संजय दुबे, रिक्की शर्मा, गोलू शर्मा, प्रशांत गोयल, शीलू तिवारी, आशु अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गिरधारी लाल, हेमंत सलूजा आदि उपस्थित थे।

ये हैं मांगें
1.बाल दिवस 14 नवम्बर की जगह गुरु गोविन्द सिंह जी के शहीद पुत्रों की स्मृति में शहीदी दिवस 26 दिसम्बर किया जाए।
2.कक्षा 6 वीं से 8 वीं कक्षा तक के शैक्षिक पाठ्यक्रमों व सभी बोर्ड के पाठ्यक्रम में ‘चमकौर युद्ध’ को शामिल किया जाए।
3.फतेहगढ़ साहिब से लेकर पटना साहिब तक एनएच-2 का नाम ‘माता गुजर कौर राजमार्ग’ किया जाए।
4.गुरु गोविन्द सिंह जी व उनके परिवार का चरित्र 10वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी पाठ्यक्रमों व सभी बोर्ड में शमिल किया जाए।
5.चमकौर तथा फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ में अन्तराष्ट्रीय स्तर का स्मारक गुरूगोविन्द सिंह जी के चारो पुत्रों की स्मृति में बनाया जाये।
6.भविष्य में कोई भी नया उपग्रह, लड़ाकू विमान, अथवा नए वैज्ञानिक अविष्कार का नामकरण गुरु गोविन्द सिंह के चारों शहीद पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जु़झारू सिंह, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेहसिंह के नाम पर किया जाए
7.गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली मेट्रो के ‘राजीव चौक’ स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरु तेग बहादुर चौक’ किया जाए।
चार राज्यों में जाएगी यात्रा
अभियान के सचिव व यात्रा के सह संयोजक संक्रेश शर्मा ने बताया कि ‘सरहिन्द पंजाब यात्रा’ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब चार राज्यों से जुड़ें शहरों आगरा, फरह, मथुरा, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, राजपुरा से गुजरकर फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ पहुंचेगी। यात्रा 4 राज्यों के 17 शहरों व सैकड़ों गांवों से होकर गुजरेगी।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026