Agra, Uttar Pradesh, India. स्वाति फाउंडेशन एवं कमला ग्राम विकास संस्थान के तत्वावधान में नारी अस्मिता एवं आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयोजन प्रयागराज में किया गया। इस दौरान स्वीडन के वैज्ञानिक डॉ. राम शंकर उपाध्याय एवं ज़िला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार चौबे को सम्मानित किया गया। वे आगरा के जिला शासकीय अधिवक्ता हैं।
डॉ. राम मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। कोरोना काल में उन्होंने समाज के हर व्यक्ति की हर सम्भव मदद की। उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रोगों के उपचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता अशोक कुमार चौबे को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षयवट सम्मान से सम्मानित किया गया| हाईकोर्ट के न्यायाधीश पीयूष अग्रवाल ने दोनों हस्तियों को सम्मान पत्र दिया।
इस दौरान डॉ. राम ने अपने वक्तव्य में बच्चों में आविष्कारक मानसिकता को पनपाने पर जोर दिया। अशोक चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि नारी आत्मनिर्भर होगी तो पूरा समाज आत्मनिर्भर बनेगा और भारत को एक नई दिशा एवं दशा मिलेगी। पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी के दौरान स्वच्छता सम्बन्धी जागरुकता पर बल देते हुए फाउंडेशन द्वारा किये जाने वाले प्रयासों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, अजीत सिंह, अजीत विक्रम सिंह मौजूद रहे।
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026