Agra, Uttar Prdesh, India. कलयुग के बढ़ते प्रकोप के साथ इंसान की मानसिकता गिरती जा रही है। यही कारण है कि अब रिश्तो की भी लोग परवाह नहीं करते। थाना सिकंदरा पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी।
कलयुग के बढ़ते प्रकोप के साथ इंसान की मानसिकता गिरती जा रही है। यही कारण है कि अब रिश्तो की भी लोग परवाह नहीं करते। थाना सिकंदरा पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी और शव को नाले में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
बता दें कि 23 जून को थाना सिकंदरा क्षेत्र के एनएच 2 नाले में चौकीदार वीरपाल का शव मिला था। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन घटनास्थल को देखकर पुलिस शुरू से ही नज़दीकियों पर शक कर रही थी।
पुलिस ने 1 महीने के अंदर घटना का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे और पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे अमन ने बताया कि पिता आए दिन शराब पीकर मुझे, मम्मी को और पूरे परिवार को पीटते थे। ऐसा ही 19 जून को हुआ जब उन्होंने मुझे बहुत पीटा तो गुस्से में मैंने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घर के अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर मां के साथ मिलकर शव को नाले में दफना दिया था और पुलिस को 3 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
नजदीकियों पर घूम रही थी शक की सुई
थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि शुरू से ही हमें इस हत्या में नजदीकियां पर शक था, लेकिन हमने सर्विलेंस और मुखबिर की मदद से पुख्ता जानकारी के बाद सबूत एकत्रित कर मामले का खुलासा किया है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई अरुण भाटी, एसआई आशीष त्यागी, एसआई विवेक बालियान, एसआई नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, भूरा सिंह शामिल रहे।
- अमेरिका के मिशिगन से काशी पहुंचा जैक्सन: चाचा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 8000 किमी दूर से आकर अस्सी घाट पर किया अस्थि विसर्जन और पिंडदान - October 5, 2026
- फूलन देवी की तरह बदला लूंगी….जलती झोपड़ी के सामने गुस्से में बोली युवती, वीडिओ हुआ वायरल - October 5, 2026
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026