आजमगढ़। यूपी में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए आज गुरुवार को वोटिंग कराई जा रही है। आजमगढ़ में वोटिंग सेंटर्स का दौरा करने पहुंचे प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी जीत का दावा किया है।
निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ में लोगों ने कमल के निशान को जिताने का मन बना लिया है। निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव को टिकट देकर उनकी मुश्किल बढ़ा दी और उन्हें हारने के लिए यहां भेज दिया।
ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि अखिलेश किसी को भी समाजवादी कुनबे में बढ़ते नहीं देखना चाहते। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र एसपी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं।
आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव सांसद थे। इसलिये इस सीट का उपचुनाव एसपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। दूसरी ओर, रामपुर लंबे समय से आजम खान का प्रभाव क्षेत्र रहा है और पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव का जिम्मा खान को ही सौंप रखा था।
– Legend News
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023