मृतिका का फाइल फोटो

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Crime REGIONAL

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले में दहेज हत्या का मुकदमा किया दर्ज

Agra (Uttar Pradesh, India). जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के गांव जमालनगर भैंस में बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए। नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है मामला
थाना बरहन क्षेत्र के गांव जमालनगर भैंस निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र महेंद्र का विवाह 5 मई 2021 को थाना मलपुरा के गांव खेड़ा भगौर निवासी भावना 22 वर्ष पुत्री राजकुमार उर्फ राजू के साथ हुआ था। शादी में तय अनुसार दहेज दिया गया था। आरोप है कि ससुरालीजन भावना को मायके से और दहेज लाने के लिए मारपीट करने लगे।

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत
बुधवार दोपहर एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत हो गई। भावना का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। भावना की मौत की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बरहन शेरसिंह फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दहेज हत्या का लगाया आरोप
मृतिका के पिता राजू ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी की ससुरालीजनों ने हत्या की है। पिता के अनुसार हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका गया है। वहीं पिता ने कहा है कि ससुरालीजन भावना को रोजाना मायके से और दहेज लाने के लिए पीटते थे। वहीं कई बार दहेज ना लाने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। वहीं भावना की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष बरहन शेरसिंह ने बताया है कि प्रकरण में पति चंद्रप्रकाश व ससुर महेन्द्र तथा जेठ रामेश्रवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।