Agra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने आगरा को दो दिन दिए। नौ अगस्त को यहां प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 10 अगस्त को पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने वंचितों की सरकार बनाने का आह्वान किया। वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने का आह्वान किया।
ये हैं नए पदाधिकारी
एमआईजी-ए-106, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में पार्टी का प्रदेश कार्यालय स्थापित किया गया है। लक्ष्मी शर्मा को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप तिवारी को जिलाध्यक्ष और सुरेश चन्द्र को जिला महामंत्री, आलोक चतुर्वेदी को महानगर अध्यक्ष और रजनीश मौर्या को महानगर मंत्री, उमा दीक्षित को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र सौंपेते समय सुशील कुमार यादव ने वंचितों की सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगरा में सभी नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है। इसमें से से पांच सीटों पर महिला प्रत्याशी होंगी। जिला स्तर पर ही महिला प्रत्याशी चयनित किए जाएंगे।

अबकी बार वंचितों की सरकार चाहिए
कार्यालय उद्घाटन के बाद सभा में सुशील कुमार यादव ने कहा कि वंचित ही दलित है। ऐसे लोग हर जाति और धर्म में मिलेंगे। वंचितों की सेवा की दिल में आग जलनी चाहिए। कोई वंचित है तो उसे चाय की दुकान खुलवाओ। मेरा कोई भी वंचित सड़क पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने नारा दिया- हर घर रोटी और रोजगार चाहिए-अबकी बार वंचितों की सरकार चाहिए। कहा कि उत्तर प्रदेश में 2016 से लगातार काम कर रहे हैं। 900 अधिक वंचितों को दुकानें खुलवाई हैं। 700 से अधिक बेटियों को पढ़ाया जा रहा है। इनकी शादी भी कराएंगे। इसी तरह का काम सबको करना है। मुझे चश्मे से वंचितों के घर का बुझा हुआ चूल्हा दिखाई देता है।
जोरदार स्वागत
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रघुवीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों को सुनकर पहली बार लगा कि वंचितों का उत्थान होने वाला है। राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने साफा बांधकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया। मंच पर दिल्ली से राष्ट्रीय सचिव अनिल मिश्रा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जय सिंह चौहान मौजूद थे। कार्यक्रम में संजय लोधी, कल्याण दीक्षित, श्याम सुंदर शर्मा, पूरन सिंह राजपूत एडवोकेट समेत महिलाओं और युवाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। संचालन डॉ. प्रशांत वर्मा ने किया। सुशील कुमार यादव यहां से सीधे चम्बल संभाग के दौरे पर निकल गए।

राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन फीता खोलकर किया, काटकर नहींं। साथ में हैं लक्ष्मी शर्मा, दिलीप तिवारी, दिनेश गौड़, जयसिंह चौहान।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026