Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की दोपहर वृंदावन पहुंचे। दोपरह 2:37 पर उप मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर हंस हेलीपैड हैलीपेड पर उतरा। गार्ड ऑफ ऑनर देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। यहां से काफिले के साथ फैसिलिटी सैंटर के लिए रवाना हो गये। इस दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था सुचिश्चित की गई थी। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे
यहां 136 करोड की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्या उप मुख्यमंत्री ने किया। इन योजनाओं को लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है। सर्किट हाउस में रात विश्राम करेंगे। रविवार को सर्किट हाउस से दोपहर 1:30 बजे कार द्वारा रवाना होंगे और 1:55 बजे हेलीपैड पवन हंस से पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठा.कारिंदा सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु आदि मौजूद रहे।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026