दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कथित पालन नहीं करने की शिकायत के बाद शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से पेश हुए.
वर्चुअल माध्यम से पेश होते हुए केजरीवाल ने कोर्ट को बताया कि वे अदालत में खुद उपस्थित होना चाहते थे लेकिन विश्वास प्रस्ताव और बजट सत्र की वजह से शारीरिक रूप से आने में अमसर्थ हैं.
सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने केजरीवाल की तरफ से अदालत में खुद उपस्थित होने से छूट देने की याचिका दायर की और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि वो (केजरीवाल) अगली पेशी पर खुद उपस्थित रहेंगे.
ईडी ने हाल ही में अदालत से दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के समन का पालन नहीं करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ शिकायत दर्ज की थी. अदालत ने इस मामले की अगली पेशी 16 मार्च, 2024 को तय की है.
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026