प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने आगरा में की बैठक, वोटर चेतना महाभियान चलेगा
26 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुन घर-घर दस्तक दें
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की वोटर चेतना महाअभियान को लेकर एक बैठक हैवेल्स गार्डन, फतेहाबाद रोड, आगरा पर आयोजित की गई। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी व प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी, ब्रज क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, अभियान के संयोजक, मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंथन किया गया। वोटर चेतना महाभियान के तहत पार्टी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा मतदान केंद्रों पर कैम्प लगाकर मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। नवम्बर और दिसम्बर में सात दिन भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता बृज क्षेत्र में 7 दिन घर-घर जाकर वोट बनवाएंगे। ये लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी है।
22, 23, 24 नवम्बर को बैठकें
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा लोकतन्त्र की मजबूती के लिए अपना योगदान देने के पात्र बनें। इसलिए पार्टी वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से घर-घर दस्तक देकर नए मतदाता बनाने के लिए जन जागरण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 22 नवंबर, विधानसभाओं में 23 नवंबर तथा शक्ति केंद्र पर 24 नवंबर को बैठकों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं तक अभियान की कार्ययोजना पहुंचाई जाएगी।

मतदान केन्द्रों पर कैम्प लगाकर वोट बनवाएंगे
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 25 व 26 नवंबर तथा 2 व 3 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाकर नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम करना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क करते छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भरवायेंगे।
फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और अभियान की सफलता का एक ही फॉर्मूला है प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है।

इन्होंने किया संबोधित
बैठक को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, धर्मवीर प्रजापति, अरुण सक्सेना, अनूप वाल्मीकि, सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राकेश मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री ने किया।
सांसद- विधायक
प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, पूनम बजाज, सांसद राजू भैया, संतोष गंगवार, सतीश गौतम, संघमित्रा मौर्य, अरुण सागर, धर्मेंद्र कश्यप, चंद्रसेन जादौन, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बब्बू चौहान, डीसी लोधी, महेश गुप्ता, सतपाल सिंह राठौड़, चौधरी बाबूलाल, धर्मपाल सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह, मंजू भदौरिया, कामिनी राठौर, पुराण प्रकाश, प्रदीप भाटी, राजेश चौधरी, अनिल पाराशर, ऋषि पाल, सीमा उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
विश्व कप: अहमदाबाद के होटलों 24000 का कमरा 2.15 लाख रुपए में
क्षेत्रीय पदाधिकारी
प्रमोद गुप्ता, हेमंत शर्मा, हेमंत राजपूत, अवधेश रावत, सुरेंद्र गुप्ता, नवल तिवारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, राहुल चौधरी, वीरेंद्र अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, टीएन अग्रवाल, रजनीश त्यागी, अनिल भारद्वाज, रजनीश पांडे, बबीता चौहान, मधुलिका राघव उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष
गिर्राज सिंह कुशवाहा, भानु महाजन, निर्भय पांडे, घनश्याम लोधी, राकेश शंखवार, उदय प्रताप सिंह, राजीव शर्मा, कृष्ण पाल, शरद महेश्वरी, राहुल चतुर्वेदी, संदीप जैन, केपी सिंह, संजीव प्रताप, राजीव गुप्ता, आदेश, अधीर सक्सेना, पवन शर्मा, शिल्पी, के सी मिश्रा, संतोष कटारा, शिव कुमार प्रमुख, सोनू चौधरी, उमाशंकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Agra News: जूता कारोबारी के गोदाम और दुकान पर एसजीएसटी की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप - December 5, 2023
- दिवाली के बाद से अबतक 4000 रु. महंगा हुआ सोना, अभी और महंगा होने के आसार - December 5, 2023
- भाजपा नेता के होर्डिंग पर हिस्ट्रीशीटर, लोग कर रहे तरह-तरह की बातें - December 5, 2023