राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड की टीम को 319 रनों पर ऑल आउट कर दिया है. इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 127 रनों की लीड मिल गई है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केवल दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए थे.
तीसरे दिन की सुबह इंग्लैंड ने दो विकेट पर 224 रन जोड़ लिए थे लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के आखिरी आठ बल्लेबाज़ों को केवल 95 रन पर आउट कर दिया.
मोहम्मद सिराज चमके
तीसरे दिन की सुबह सबसे पहले जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को पवेलियन लौटाया. इसके बाद मोहम्मद सिराज कहर बन कर बरपे और तीन बल्लेबाज़ों को चलता किया.
वहीं रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने भी दो दो विकेट लिए. इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक बेन डकेट ने बनाया. उन्होंने 153 रनों की शानदार पारी खेली. पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुक़ाबले खेले जा चुके हैं और सिरीज़ 1-1 से बराबरी पर है.
-एजेंसी
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026
- सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘लाइक माँ’ का ट्रेलर रिलीज: बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द की परतें खोलेगी कहानी - October 21, 2026
- राधास्वामी अंध विद्यालय में दिव्य सेवा ट्रस्ट का अनूठा सेवा कार्य: डॉ. अलका सेन के जन्मदिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बांटा भोजन और खुशियां - October 21, 2026