विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फिर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को लूथरा को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आए, जिसमें उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई पिछली फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई और उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने की बात कही गई।
इस मामले में दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में FIR No. 120/2025 और अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में FIR No. 173/2025 पहले से ही दर्ज है। साहिल लूथरा ने हाल ही में दिल्ली पुलिस आयुक्त को ईमेल के जरिए ताजा धमकियों की सूचना दी है।
पुलिस ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इन कॉल्स के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के होने की आशंका जताई जा रही है।
- क्या सिकरवारों की उत्पत्ति आगरा के गांव सांथा में हुई, सिकरवार वंश की जड़ें धड़कती हैं यहां: कुलदेवी मंदिर बना गौरव और इतिहास का केंद्र - March 24, 2026
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026