आगरा। आगरा की पत्रकारिता को दशकों तक दिशा और पहचान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं पत्रकारिता के पुरोधा डॉ. हर्षदेव का आज सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने कारगिल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही आगरा सहित प्रदेश और देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
इस बीच उनके अंतिम संस्कार स्थल को लेकर संशोधित जानकारी सामने आई है। पहले ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की सूचना दी गई थी, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अब अंतिम संस्कार शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। उनकी पुत्री आगरा पहुंच रही हैं। दोपहर लगभग ढाई बजे अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक, सहयोगी पत्रकार और रिश्तेदार कारगिल हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर निवास पर लाया गया है। अंतिम यात्रा निवास से ही प्रारंभ होगी और शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ. हर्षदेव के निधन को आगरा की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026