प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद रईस खान की आज पुण्यतिथि है। 25 नवंबर 1939 को अविभाजित भारत के इंदौर में जन्मे रईस खान 1968 में पाकिस्तान जा बसे थे। पाकिस्तान में ही 6 मई 2017 को रईस खान का इंतकाल हो गया।
इंदौर से जुड़े मेवात घराने के तेरहवें उस्ताद रईस खान ने संगीत की शिक्षा अपने चाचा विलायत अली और पिता मोहम्मद खान से ली थी।
उनके नाना इनायत अली खान भी मशहूर सितार वादक थे।
रईस खान के परिवार में उनकी पत्नी बिलकिस खानुम (जानीमानी गायिका) और चार बेटे हैं।
इन गानों को किया कंपोज
उस्ताद रईस खान ने मशहूर गानों को कंपोज किया। इनमें ‘जब तेरा हुक्म मिला तर्क मोहब्बत कर दी’, ‘अब कई साल पूनम में’, ‘नींद आंखों से उड़ी’ और ‘मैं ख्याल हूं किसी और का’ समेत कई मशहूर गाने शामिल हैं।
रईस खान की प्रसिद्धि का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मृत्यु पर भारत रत्न लता मंगेशकर ने भी शोक जताया था।♥
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026