नंबरों के माध्यम से पेंटिंग को आसान बनाने वाले कलाकार थे Dan robbins, उनका 93 साल की उम्र में विगत वर्ष निधन हो गया। उन्होंने पेंट बाई नंबर किट बनाकर पेंटिंग को आसान कर दिया था।
1950 के दशक में अमेरिका के अंदर उनकी यह किट काफी लोकप्रिय हुई थी। शुरू में उनके काम की आलोचना हुई थी लेकिन बाद में उनको काफी सराहा गया।
क्या है पेंट बाई नंबर (Paint By Number) ?
पेंट बाई नंबर सिस्टम में किसी तस्वीर का रेखाचित्र खींचा जाता है। फिर अलग-अलग हिस्सों में नंबर डाल दिया जाता है। वह नंबर इस बात का संकेत होता है कि वहां कौन सा रंग भरा जाए। रंगों की किट में हर रंग का एक नंबर निर्धारित होता है। उसी नंबर के मुताबिक रेखाचित्र के अंदर रंग भरना होता है। उनकी तस्वीरों से इस बात को सही ढंग से समझा जा सकता है।
वह अमेरिका के डेट्रॉयट शहर में पामर पेंट कंपनी के लिए पैकेज डिजाइनर के तौर पर काम करते थे। 1940 के दशक में उनको पेंटिंग को नंबर सिस्टम की मदद से आसान बनाने का विचार आया। उन्होंने कहा कि उनको लेओनार्दो दा विंसी से प्रेरणा मिली थी। उन्होंने साल 2004 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मुझे किसी का कहा हुआ याद आया कि लेओनार्दो अपने छात्रों और प्रशिक्षुओं के ऐसी तस्वीरों का पैटर्न इस्तेमाल करते थे जिनके बैकग्राउंड में संख्याएं लिखी होती थीं। मैंने भी कुछ ऐसा ही करने का फैसला किया।’
उन्होंने जो किट बनाई शुरू में लोग उसको खरीदने से हिचकिचाते थे। बाद में उसकी बिक्री ने जोर पकड़ा और 1955 में करीब 20 मिलियन किट बिक गई। किट को क्राफ्ट मास्टर नाम के ब्रैंड से बेचा गया जिसके लिए राबिंज काम करते थे।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026