यूपी के बागपत जनपद में बिनौली के धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित एक कोल्हू पर कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप ने दलित युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया गया । पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवती का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, जनपद मुजफरनगर के गांव जट मुझेड़ा निवासी एक युवक अपने परिवार के लोगों के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर रहता है। पीड़िता के भाई ने बिनौली थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत बुधवार को उसकी बहन (18) कोल्हू पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की।
बहन ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए युवती को जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया। जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद तीनों लोग वहां से फरार हो गए। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के भाई ने थाने पर कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026