Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के लिए विगत 09 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दैनिक जागण समाचार पत्र संस्था एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से आगरा के सूरसदन सभागार में किया। कार्यक्रम में श्रीमती बैजन्ती देवी इंटर कॉलेज आगरा के विद्यार्थियों रिदिमा और निधि सिंह को भी सम्मानित किया गया। निधि सिंह आगरा के पत्रकार जयसिंह वर्मा की सुपुत्री हैं।

समारोह में 10वीं में 75 प्रतिशत से अधिक एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में आगरा के एएसपी आदित्य कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के साथ दैनिक जागरण के संपादक अवधेश माहेश्वरी और मंगलायतन यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026