Cyclone Michaung : बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठे चक्रवती तूफान ‘मिचौंग’ (Cyclone Michaung) के आज दोपहर 1 बजे आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के बापटला (Bapatla)के पास नेल्लोर-मछलीपट्टनम के मध्य तटीय इलाके में टकराने की संभावना है। इस बीच तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सोमवार की तुलना में मंगलवार को बारिश में कमी देखी गयी है। वहीं, मिचौंग का असर आंध्र-प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा अन्य राज्यों में देखने को मिलने वाला है।
स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मिचौंग के कारण मंगलवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu), कर्नाटक (Karnataka), गंगीय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कुछ हिस्सों और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के संभावना हैं। वहीं विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सोमवार को बारिश होती रही और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। बिहार के दक्षिणी-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-प्रश्चिम क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा ‘मिचौंग’
चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई और चक्रवाती तूफान (Cyclone Michaung) के दक्षिण तटीय क्षेत्र के समीप टकराने की संभावना है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने तिरुपति, नेल्लूर, प्रकासम, बापतला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोणासीमा और काकीनाडा जिलों में अलर्ट जारी किया है। गंभीर चक्रवाती तूफान (Cyclone Michaung) के मंगलवार दोपहर को बापटला (Bapatla) के समीप टकराने की संभावना है, जिसके साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026