बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘दाना’ गुरुवार देर रात ओडिशा के तट से टकरा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। तट से टकराने के बाद चक्रवात ‘दाना’ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसका असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, यूपी-बिहार समेत छह राज्यों में चक्रवाती तूफान के लैंडफाल के बाद बारिश की संभावना जतायी गयी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘दाना’ के लैंडफाल के बाद यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में नमीयुक्त हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। साथ ही, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वांचल के जिलों कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज में बारिश की संभावना है।
दूसरी तरफ, बिहार में चक्रवात ‘दाना’ का असर पहले से ही देखने को मिल रहा है। राज्य के जमुई जिले समेत झारखंड से सटे बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश हो रही है। पटना में तेज हवा चल रही है और बादल छाएं हुए हैं। शुक्रवार को चक्रवात की वजह से पूर्वी जिलों यानी सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण मध्य में पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
साभार सहित
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026