CUET PG फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आगामी 04 मार्च 2024 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज करने जा रही है।
यह सूची आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सूची रिलीज होने के बाद इसे पोर्टल से डाउनलोड कर लें। बता दें कि इस सूची के माध्यम से अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी मिल सकेगी, जहां उनकी परीक्षा आयोजित होनी है।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर, सीयूईटी पीजी 2024 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें। सीयूईटी पीजी 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब इसे देखें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्डकॉपी रखें।
7 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद प्रवेश पत्र 7 मार्च, 2024 को रिलीज किए जाएंगे। एनटीए की ओर से हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https:// pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज होंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
11 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च, 2024 से शुरू होगा। यह एग्जाम 28 मार्च, 2024 तक कराया जाएगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी। एग्जाम तीन शिफ्ट में कराया जाएगा। परीक्षा की आंसर-की पर 04 अप्रैल, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026