दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का 10% और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े। भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है।
आईसीसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई। भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था।’
न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है। इसके साथ ही प्रति ओवर डब्ल्यूटीसी का एक अंक कटता है। आईसीसी ने कहा, ‘भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सजा स्वीकार कर ली है लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’
मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और लैंगटन रूसेरे, तीसरे अंपायर अहसान रजा और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने सजा सुनाई। सेंचुरियन में हार के बाद भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया। अब ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। इस तरह से भारत को हार हार से डबल झटका लगा है।
-एजेंसी
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026