devesh sharma

कोरोना योद्धा या Inida against Corona का प्रमाणपत्र यानी फर्जीवाड़ा, पढ़िए असलियत क्या है

Crime NATIONAL REGIONAL

लाइव स्टोरी टाइम ने प्रमाणपत्र बनवाकर किया इस खेल का खुलासा
Agra (Uttar Pradesh, India) सोशल मीडिया पर अनेक लोग एक प्रमाणपत्र डालकर यह जताने का प्रयास कर रहे हैं कि वे असली कोरोना योद्धा हैं। यह भी कि Inida against Corona के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी जाने लगी। फेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप में बार-बार इसी तरह के प्रमाणपत्र डाले जा रहे थे।

फर्जीवाड़ा है ये

इस तरह के प्रमाणपत्र देखकर मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। क्योंकि इनमें कई लोग ऐसे थे जिन्हें प्रमाणपत्र तो क्या, सादा कागज लेने की योग्यता भी नहीं रखते हैं। मैंने छानबीन की। कुछ दोस्तों से पता किया। फिर कोरोना योद्धा के नाम पर डाले जा रहे प्रमाणपत्र की असलियत पता चल गई। तब पता चला कि कोरोना योद्धा के नाम पर प्रमामपत्र वास्तव में बड़ा फर्जीवाड़ा है।

आप भी बनवाएं प्रमाणपत्र

इस तरह की कई साइट चल रही हैं। कोरोना योद्धा का सर्टिफिकेट बनाकर दे रही हैं। अगर आपको भी कोरोना योद्धा होने का प्रमाणपत्र चाहिए तो इस लिंक पर क्लिक करके सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

indiaagainstcorona.org

ये सवाल पूछे जाते हैं

1. सर्वप्रथम कोरोना का मामला कहाँ मिला ? *

 A. चीन

 B. भारत

 C. अमेरिका

 D. इटली

2. कोरोना का संक्रमण कैसे फैलता है ? *

 A. खांसने से

 B. छीकने से

 C. हाथ मिलाने से

 D. उपयुक्त सभी से

3. क्या कोरोना के उपचार की दवा खोजी जा चुकी है ? *

 B. नहीं

 A. हाँ

4. मानव शरीर में कोरोना के लक्षण अधिकतम कितने दिनों में दिख सकते हैं ? *

 A. 7 दिन

 B. 14 दिन

 C. 21 दिन

 D. 28 दिन

5. हमें हाथ कम से कम कितनी देर तक धुलने चाहिए ? *

 A. 10 सेकेंड

 B. 20 सेकेंड

 C. 30 सेकेंड

 D. 1 मिनट

6. कोरोना के लक्षण निम्न में से क्या है ? *

 A. बुखार

 B. जुकाम

 C. खांसी

 D.उपयुक्त सभी

7. कोरोना के लक्षण की शंका में क्या करें ? *

 A. खुलेआम घूमें

 B. 14 दिनों तक खुद को क्वारन्टाइन करें

8. हमें एक दूसरे से कितनी दूरी बनाए रखनी चाहिए ? *

 A. 1 मीटर

 B. 2 मीटर

 C. 3 मीटर

 D. 4 मीटर

9. कोरोना से बचाव के लिए क्या करें ? *

 A. बार बार हाथ धोएं

 B. सामाजिक दूरी का पालन करें

 C. मास्क का उपयोग करें

 D. उपयुक्त सभी

10. हाथ मिलाने के स्थान पर हमें क्या करना चाहिए ? *

 A. गले मिलना चाहिए

 B. पैर छूने चाहिए

 C. नमस्ते करना चाहिए

 D.उपयुक्त सभी