चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलने की ख़बर है. अक्टूबर महीने में यहां कोरोना संक्रमण के 209 मामले सामने आए थे. इस दौरान संक्रमण से 24 लोगों की मौत हुई है. हालांकि चीन में संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित करने से जुड़े विभाग ने कहा है कि कोरोना की वजह से होने वाली सांस संबंधी दिक्कत से किसी की मौत नहीं हुई है.
ये मौतें कोरोना और दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है. इन मौतों के लिए ‘अकेला कोरोना संक्रमण जिम्मेदार नहीं’ है.
चीन में पिछले साल दिसंबर में कोरोना संक्रमण में तेज़ी देखी गई थी.
उस समय चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ ही महीनों में कोविड 19 से 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई थी.
उस दौरान छपी एनपीआर की एक रिपोर्ट में कहा गया था चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच लाख हो सकती है. हालांकि चीन में मौतों का आधिकारिक आंकड़ा इससे काफी कम था.
- पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने की अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ की घोषणा, राजनीति में बड़े बदलाव का किया दावा - October 15, 2026
- न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच - October 15, 2026
- लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल के बस स्टेशन पर CCTV में नज़र आई 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर लावारिस मिली स्कॉर्पियो - October 15, 2026