Agra (Uttar Pradesh, India)। ताजमहल Taj Mahal के शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) ने हड़कम्प मचा रखा है। वीआईपी (विशिष्ट व्यक्तियों) को कोरोनावायरस ने निशाना बनाया है। अब नई मुसीबत यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भी कोरोना का प्रकोप है। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बिचपुरी पुलिस चौकी को कोरोना हो गया है। यहां के सभी पुलिस वालों को एकांतवास में भेजा गया है। बिचपुरी चौकी में तैनात पुलिस वालो के संपर्क में आए लोगों में खलबली मच गई है। समस्या बहुत बड़ी है। कोरोना से अब तक 101 मौतें हो गई हैं। कोरोना सकारात्मक मरीजों की संख्या 1841 हो गई है।
कौन-कौन हैं कोरोना के शिकार
आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार की माँ,
आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के पुत्र और उनके कुछ परिन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला
सरकारी विभागों के 10 से ज्यादा अधिकारी,
20 से ज्यादा वरिष्ठ चिकित्सक
24 से ज्यादा दरोगा और सिपाही
शहर के तमाम समाजसेवी
पिछले चौबीस घंटे का आंकड़ा
आंकड़ों में कोरोनावायरस
आगरा में आज मिले कोरोना सकारात्मक मरीज 37
आगरा में अब तक कुल कोरोना सकारात्मक मरीज 1841
आगरा में आज ठीक हुए करोना संक्रमित मरीज 15
आगरा में अब तक आज ठीक हुए करोना संक्रमित मरीज 1458
आगरा में आज हुई मौतें 01
आगरा में अब तक हुई मौतें 100
आगरा में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 283
आगरा में अब तक लिए गए नमूने 52942
आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 79.02 %
आगरा जनपद में कुल कंटेनमेंट जोन 93
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026