अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पटवाई थाना क्षेत्र के सोहना गांव में क्रिसमस पर गांव के एक परिवार में धर्मगुरु द्वारा लगभग 100 लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।शिकायत के बाद पुलिस ने धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि रविवार को क्रिसमस के अवसर पर सोहना गांव में धर्मगुरू टैंट के अंदर बैठे लगभग सौ लोगों का धर्मांतरण करा रहा था। धर्मांतरण की खबर मिलते ही पटवाई कस्बे के बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस की मौके पर पहुंच गई और धर्मगुरु को गिरफ्तार करके थाने ले गई। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने वीडियो बना कर पुलिस को सौंप दी।पुलिस ने एक घंटे तक धर्मगुरु से पूछताछ की।
पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। धर्म गुरु उनके हिरासत में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन कराने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026