विवादित बयान: नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल भाजपा से निलंबित

विवादित बयान: नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल भाजपा से निलंबित

POLITICS

New Delhi, Capital of India.आज भारतीय जनता पार्टी ने विवादित बयान के मामले पर संज्ञान लेते हुए पार्टी की प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है।

इससे पहले पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के प्रयासों के तहत रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है। हालांकि भाजपा नेता ने अपने बयान में किसी भी घटना या टिप्पणी का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

सिंह ने आगे कहा कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला-फूला है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है।