वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा भी बढ़ा हुआ है। विपक्ष का दावा है कि आरोपी भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। इसके साथ ही भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ ही उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विपक्षी दलों की तरफ से इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है। मंगलवार सुबह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आईआईटी बीएचयू की पीड़ित छात्रा के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया।
यही नहीं आरोपियों की फोटो को भी जगह जगह चस्पा किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करने के लिए प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने छात्रा के लिए न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026