भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, DCM केशव मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
देश व समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल स्वयंसेवकों व… pic.twitter.com/tDTsfzYDr9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2024
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।
लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पूर्व संगठन मंत्री, वरिष्ठ नेता श्री हृदयनाथ सिंह जी के निधन पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं अन्य वरिष्ठजनों के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्मा की शांति, सद्गति… pic.twitter.com/ogAREmPGn4
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) January 2, 2024
ह्दय नाथ सिंह का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा। हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे।
आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026