हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक वकील ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है।
सपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग
वकील विनीत जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में ‘हिंदू धर्म एक धोखा है’ के बयान को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकयत दी है। उन्होंने सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले वकील विनीत जिंदल ने एक वीडियो में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
जिंदल ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद, हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी विवादित टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं। कल उन्होंने दिल्ली में एक पब्लिक रैली को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है। वह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं।
विनीत जिंदल ने आगे कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जो राजनीतिक लाभ के लिए हमारे देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने भी नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?
इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी विवादित टिप्पणी ‘हिंदू धर्म एक धोखा है’ को सही ठहराया। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय बौद्ध और बहुजन अधिकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि 1955 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह 200 से ज्यादा धर्मों का समूह है. यहां तक कि मोहन भागवत ने भी एक बार नहीं बल्कि दो बार कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, लेकिन यह जीवन जीने का एक तरीका है।
-एजेंसी
- आगरा व्यापार मंडल का महासंकल्प: 2000 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ जनजागरण अभियान, 16 अगस्त को लगेगा विशाल शिविर - July 6, 2026
- आगरा से किसान क्रांति का शंखनाद: डॉ. भानु प्रताप सिंह का बड़ा ऐलान, हर चुनाव में उतारेगा ‘किसान क्रांति दल’ अपने प्रत्याशी - July 6, 2026
- अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, बैठक में भावुक हुए संत, बोले- बहुत बड़ी गलती हुई - July 6, 2026