पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार शाम कैदियों के एक गिरोह के हमले में दो कैदियों की मौत हुई है. इस घटना में दो कैदी घायल भी हुए हैं.
घायल हुए कैदियों का इलाज संगरूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जेल के डीआईजी सुरिंदर सिंह सैनी ने यह जानकारी मुहैया करवाई.
उन्होंने कहा, ”सात बजे के क़रीब जेल में काउंटिंग हो रही थी. छह नंबर वार्ड से 10 कैदी बाहर निकल गए और सात नंबर वार्ड में चले गए और वहां उन्होंने चार लोगों पर नुकीली चीज़ से हमला किया.”
”तुरंत वहां पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जेल का अलार्म बजाया गया.”
सुरिंदर सिंह सैनी ने कहा कि घटना में घायल हुए चारों कैदियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दो कैदियों की मौत हो गई.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान: आगरा के छत्ता जोन कार्यालय में आयोजित समारोह में सफाई मित्रों और नायकों को किया गया सम्मानित - September 30, 2026
- सपा का ‘पूछता है आगरा’ अभियान: नगर आयुक्त ने जन समस्याओं के समाधान के लिए मांगी 15 दिन की मोहलत, शहर अध्यक्ष बोले— दो हफ्ते बाद होगा कड़ा हिसाब - September 30, 2026