apj abdul kalam birth

15 October, 2021: जानिए देश-विदेश का इतिहास, त्रिपुरा आज बना था भारत का हिस्सा, अब्दुल कलाम और अकबर का जन्मदिन भी आज

BUSINESS Crime ENTERTAINMENT INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL लेख

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाइव स्टोरी टाइम सौगात लेकर आया है। प्रतिदिन देश-विदेश का इतिहास और बड़ी हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपके बहुत काम की जानकारी है। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए तो अत्यधिक उपयोगी है।

आज के दिन का इतिहास

1686 – मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक।

1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।

1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।

1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1970 – अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।

2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

आज विशिष्ट व्यक्तित्व जन्मदिन

1948 – महेंद्र नाथ पांडेय – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

1947 – मदन सिंह चौहान – छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ तथा प्रसिद्ध लोक गायक हैं।

1931 – अब्दुल कलाम, भारत के 11वें राष्ट्रपति ।

1936 – मदन लाल खुराना, दिल्ली के मुख्यमंत्री।

1957 – मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।

1957 – मुख़्तार अब्बास नक़वी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और राजनेता हैं।

1952 – रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।

1932 – के. शंकरनारायणन – महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल हैं।

1925 – हीरा लाल देवपुरा – राजस्थान के भूतपूर्व ग्यारहवें मुख्यमंत्री थे।

1922 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

1914 – मोहम्मद ज़हीर शाह – अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।

1914 – मनुभाई पाँचोली – गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे।

1542 – अकबर – मुग़ल शासक

Dr. Bhanu Pratap Singh