देशभर में आज से छठ महापर्व की धूम है। इस खास मौके पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम कटौती की है। छठ के त्योहार से ठीक पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। नई कीमतों को आज से ही लागू हो गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले नीले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1775.50 रुपए हो गई है। बता दें कि वैसे तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।
19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट
छठ महापर्व से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटना दिए है। इसके बाद ही दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाले नीले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1885.50 रुपए, मु्ंबई में 1728 रुपए और चेन्नई में 1942 रुपए हो गई है। इससे पहले कोलकाता में यह 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए मिल रहा था।
15 दिन पहले ही बढ़े थे दाम
आपको बता दे कि सरकार ने 1 नवंबर को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। उससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए मे मिल रहा था। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगस्त के महीने से कोई बदलाव नहीं किया है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026