लखनऊ/नई दिल्ली। आज 24 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन वर्ष 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। हालांकि, 2018 से 24 जनवरी को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों, खासकर प्रवासी उत्तर प्रदेशियों को शुभकामनाएं दीं।
https://x.com/i/status/2014880213432467804
सीएम योगी ने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के मेरे प्रिय प्रवासी बहनों और भाइयों, विदेश में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से आपने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। हमारी सरकार आपके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हृदय से बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं।”
https://x.com/i/status/2014878765822968061
एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई। असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है…”
मुख्यमंत्री के इन संदेशों के बाद प्रदेशभर में उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर कार्यक्रमों और आयोजनों का सिलसिला जारी है।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026