उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर लगातार बदल रहे हैं। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से लोग परेशान हैं। इन सबके बीच मौसम की मार से लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। अब मौसम के तीखे तेवरों से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग की माने तो दो अक्टूबर तक तीखी गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, लखनऊ में तो अभी पांच दिन तक मौसम एकदम शुष्क रहने के आसार हैं।
वहीं, तीन अक्तूबर को जिस सिस्टम के सक्रिय होने के आसार दिख रहे हैं, यदि वो सही समय पर सक्रिय हो जाता है तो पछुआ चलने से तापमान की तेजी रुकेगी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हालांकि, तराई क्षेत्र में गुरुवार को हल्की बारिश के आसार बना हुआ है। पश्चिमी भाग के तराई इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। पारे का बढ़ना भी जारी है पर बृहस्पतिवार को पछुआ चलने के बाद पारे का चढ़ना रुकेगा।
वहीं, मंगलवार का मौसम देखें तो रात में ज्यादा गर्मी थी, जबकि दिन का तापमान ठीक था। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान कई इलाकों में सामान्य से कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है। फतेहगढ़ में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
-एजेंसी
- आगरा के बरहन में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी के बाहर सनसनी: तारीख पर आई बहू को ससुरालियों ने घेरा, सड़क पर गिराकर पीटा, गला दबाने का आरोप - June 18, 2026
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर चमकी ताजनगरी: मेयर हेमलता दिवाकर ने संस्कृति मंत्री को भेंट की ताजमहल की प्रतिकृति, दिया आगरा आने का न्योता - June 18, 2026