प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने सोमवार को नोएडा के चर्चित निठारी कांड (Nithari Case) के मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर (Moninder Singh Pandher) और सुरेंद्र कोली (Surendra Koli) को दोषमुक्त कर दिया है। कई दिनों तक चली बहस के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सुरेंद्र कोली (Surendra Koli) को दोषमुक्त कर दिया। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा (Death Sentence) सुनाई थी। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दायर की थी। कोठी D 5 के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर (Moninder Singh Pandher) को भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा (Justice Ashwani Kumar Mishra) और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी (Justice SAH Rizvi) की अदालत ने यह फैसला सुनाया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने निठारी कांड (Nithari Case) के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर (Moninder Singh Pandher) और सुरेंद्र कोली (Surendra Koli) को फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। फांसी की सजा (Death Sentence) के खिलाफ दोनों हाईकोर्ट में अपील दायर की है। विभिन्न खंडपीठों ने 134 दिन की लंबी सुनवाई की। कोली पर आरोप है कि वह पंढेर कोठी का केयरटेकर था और लड़कियों को लालच देकर कोठी में लाता था। निठारी गांव की दर्जनों लड़कियों गायब हो गई। वह उनसे दुष्कर्म कर हत्या कर देता था। लाश के टुकड़े कर बाहर फेंक आता था।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026