गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का विशिष्ट कालखंड हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपने व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सीएम योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण का शुभारंभ: लखनऊ में 50 हजार से अधिक युवाओं को बांटे डिजिटल उपकरण - November 16, 2026
- गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प; भारतीय मजदूर संघ ने आगरा की 6 तहसीलों और 15 ब्लॉकों में नियुक्त किए संयोजक - November 15, 2026
- Agra News: श्याम नाम की मेहंदी से सजे हाथ, हवन की आहुतियों से गूंजा परिसर; 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में सजेगा बाबा का अलौकिक दरबार - November 15, 2026