UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 75 सालों में देश ने एक लंबी यात्रा तय की है। आज हम सौभाग्यशाली हैं कि इस 75 सालों का आत्मावलोकन कर सकें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजादी की लड़ाई के वीर सपूतों का नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की आजादी को सुरक्षित रखने में अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
सीएम योगी ने 11 से 17 अगस्त के बीच चलने वाले कार्यक्रम का जिक्र किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सरकार के तीन मंत्रों का जिक्र किया। पांच साल में रोजगार का भी सीएम ने अपनी उपलब्धि गिनाई।
यूपी सरकार के तीन मंत्र बताए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के तीन मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सेवा, सुरक्षा और सुशासन है। इस पर हम काम कर रहे हैं।
सेवा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में हमने 43 लाख आवास, 1.50 करोड़ परिवार को मुफ्त बिजली कनेक्शन और कोरोना काल में 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न की सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। प्रदेश के 1.70 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन और शौचालय सुविधा भी दी गई है।
- ’INDIA’ ब्लॉक की महारैली पर जेपी नड्डा का तीखा हमला: बोले— “यह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता की सोची-समझी साजिश” - November 1, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में गूंजी ‘INDIA’ ब्लॉक की आवाज: राहुल गांधी बोले— ‘वोट चोरी देशद्रोह के समान, ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल’ - November 1, 2026
- “यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे भी बेहतर, 2027 में मिलेगी बीजेपी को डबल हार”, दिल्ली के रामलीला मैदान से अखिलेश यादव की ललकार - November 1, 2026