अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन कर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। करीब साढ़े चार घंटे नगर में रहने के दौरान वह यहां चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए नई ट्रेन को दिखाएंगें हरी झंडी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पीएम 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सांसद ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ भी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी बन रही है। हजारों करोड़ों की योजनाएं अयोध्या में तेजी से आकर ले रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन बनानेबपर काम हो रहा है। अभी पहले फेज का काम चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन के दूसरे फेज का काम शुरू होगा।
-एजेंसी
- प्रेमानंद महाराज पर बढ़ते विवादों के बीच पं. प्रमोद गौतम का बड़ा ज्योतिषीय विश्लेषण - October 8, 2026
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026