लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की छात्रा के इमारत से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। मेडिकल की एक छात्रा ने केजीएमयू के क्वीन मैरी हॉस्पिटल के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को गंभीर हालत में आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
छात्रा के बारे में जानकारी मिली है कि वह मेडिसिन विभाग में पढ़ाई कर रही थी और कानपुर की निवासी है। एक सप्ताह पहले ही वह अपने घर से हॉस्टल लौटी थी। आज सुबह हॉस्टल के चपरासी ने छात्रा को जमीन पर गिरा हुआ पाया। छात्रा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट चुकी हैं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घटना के तुरंत बाद हॉस्टल प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के आने के बाद ही मामले की आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रा की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राएं भी सकते में हैं। उन्हें छात्रा के इस अप्रत्याशित कदम उठाने पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। छात्रा मानसिक रूप से किसी दबाव में हो सकती है। हालांकि, घरवालों के बयान और छात्रा की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026