लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रुप से बनाए गए अकबर नगर 1 और अकबर नगर 2को ध्वस्त करने एलडीए की टीम भारी पुलिस बल लेकर पहुंची। लोगो ने इसका विरोध किया गया। इस दौरान बीजेपी के महानगर मंत्री मंगल झा ने भी लोगों के साथ विरोध किया ।
इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। लोगो को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। जिसके चलते बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर लंबा जाम लग गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉलोनी वासियों ने हाईकोर्ट में कार्रवाई रोकने को लेकर अपील की। इसी के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के चलते कुछ देर के लिए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रोकी गई। इलाके में एलडीए की टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई रोककर सुनवाई होने तक मकान व दुकान खाली कराने शुरु किए।
अकबरनगर कुकरैल नदी की जमीन पर बना है। कुछ हिस्सा ग्रीन बेल्ट पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने साबरमती की तर्ज पर लखनऊ में कुकरैल रिवर फ्रंट बनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद अकबरनगर पर बुलडोजर चलाने का फैसला लिया गया।
हालंकि लोगो ने इस फैसले का विरोध किया। गुरुवार को लोगो ने फिर एलडीए का विरोध किया। इस प्रदर्शन में एक भाजपा नेता भी शामिल था जिसका नोंकझोंक और धक्का मुक्की के बीच सिर फट गया। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। वहीं कारवाई फिलहाल के लिए रोकी गई है। हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद फैसले का इंतजार है।
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026