उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यादव सपा सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यादव सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे।
लोकदल से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले डॉ यादव गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक तथा समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक शहर बलरामपुर में होगा। अंतिम दर्शन के लिए डॉ यादव का शव बलरामपुर लाया जा रहा है।
सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अखिलेश ने श्रद्धाजंलि दी
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि!’
-एजेंसी
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026