Lucknow/Hathras (Uttar Pradesh, India) । कोरोना की तरह ही हम संचारी रोगों से भी डटकर मुक़ाबला करेंगे। यह मास्क और दो गज की दूरी वायरस कोविड 19 से ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से भी मुक्ति दिलाएगी। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास से विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान तथा दस्तक का शुभारम्भ कर रहे थे। यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों में 31 जुलाई तक चालेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सिर्फ इन्सिफ़ेलाइटिस से 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2017 में भी यह आंकड़ा 600 से अधिक था लेकिन 2019 में यही आंकड़ा घटकर मात्र 126 पर आ गया।उन्होने कहा कि 40 वर्षों से जहां सिर्फ एक बीमारी से हजारों बच्चों की जान चली जाती थी वहीं हमारी सरकार के प्रयास से यह बीमारी 60 फीसदी घटी है। इससे होने वाली मौत में 90 फीसदी कमी आई है। उन्होने अनुमान जताया कि इस वर्ष जिस तरह से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता, स्वच्छता और सेनिटाईजेशन का कार्यक्रम चला गया और प्रदेश को जनहानि से बचाया। इसी तरह हम संचारी रोगों से होनी वाली मौतों को भी कम करेंगे।
उन्होने कहा कि बारिश में बीमारियों की संभावनाएं भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। मलेरिया, इन्सिफ़ेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, काला जार, डायरिया आदि थोड़ी सी असावधानी से किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसलिए इसके प्रति सभी को जागरूक होना होगा। सीएम ने अभियान में शामिल होने वाले दल को हरी झंडी भी दिखाई। यह दल घर-घर जाकर संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेगा साथ ही ग्रामीण व शहरी इलाकों में इस बीमारी से बचने के लिए छिड़काव किया जाएगा। आयोजन के अंत में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने सभी का धन्यवाद दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि यूपी को बीमारी मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधि मंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ, सीफार व अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हाथरस में जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
वहीं, हाथरस में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 जुलाई से 31 जुलाई 2020) सफल बनाने के उदृदेश्य से जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि इस बार माह जुलाई, 2020 में आयोजित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। अभियान में लगायी गयी टीमों को मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिये। सर्वे के दौरान लोगों को संचार रोगों तथा कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक करने केे निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों तथा डेगू और मलेरिया बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए अंतर्विभागीय सहयोग से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आज से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को पूर्ण मानक और निष्ठा के साथ संचालित करना सुनश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों के जीवन की सुरक्षा की जा सके।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026