राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है, और दिनों की तुलना में दिन के समय थोड़ी ठंड महसूस हो रहा है। इस बीच गर्मी से शुरू होने से पहले प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है
दरअसल, यूपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप देखने को मिल रही है। जिससे तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ता दिख रहा है। इस समय ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से कुछ ज्यादा है। हालांकि, मंगलवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ नजर आ रहा है।
राजधानी लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण मौसम सुहावना बन गया है। वहीं, गर्मी शुरू होने से पहले बारिश थोड़ी ठंड का एहसास करवाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी 20 फरवरी को यूपी के कुछ जिलो में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन फरवरी के अंत तक तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
साभार सहित
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026
- Agra News: शादी के 15 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत से बुझ गया घर का चिराग: परिवार में मचा कोहराम - November 4, 2026
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026