वाराणसी। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी में वजूखाने की सफाई पूरी हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में नगर निगम के सफाई कर्मचारी और मत्स्यपालन विभाग ने वजूखाने की सफाई पूरी कर दी है. इस दौरान ज्ञानवापी के वजूखाने से करीब 17 मृत मछलियां मिली हैं. वहीं वजुखाने से 38 मछलियां जीवित पायी गई हैं. जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी के वजूखाना का पूरा पानी 3 पंप से निकाला गया है.
बताया जा रहा है कि जीवित मछलियां अंजुमन इंतजामिया को सौंप दी गई है. वहीं सफाई के बाद फिर सील हुआ वजूखाना को सील कर दिया गया है. वहीं सफाई के दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान वजूखाने के अंदर जमे गंदगी को साफ किया गया. दरअसल ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट के सील एरिया में टैंक की सफाई के आदेश के बाद आज वजूखाने की सफाई की गयी.
मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई सफाई
बता दें, ज्ञानवापी के वजूखाने की सफाई के लिए नगर निगम ने 26 सफाईकर्मियों को लगाया गया था. वहीं इनके साथ-साथ मत्स्य विभाग और जलकल की टीम भी वजूखाने की सफाई के दौरान मौके पर मौजूद थी. पूरी टीम ने वाराणसी के मजिस्ट्रेट की देख रेख में वजूखाने की सफाई पूरी की. सफाई के बाद टैंक के अंदर चूने का छिड़काव किया गया. जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी वजूखाने की सफाई का काम करीब 2 से 3 घटने के अंदर पूरा किया गया. इस दौरान मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
हिन्दू पक्ष ने सफाई के लिए दी थी अर्जी
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को ज्ञानवापी में सील एरिया के टैंक की सफाई की अनुमति दे दी थी कोर्ट ने कहा था कि टैक की सफाई में कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन, इस एरिया की सफाई वाराणसी मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगी. बता दें, इस मामले में हिंदू पक्ष की ओर से बीते 2 जनवरी को कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी थी. इस याचिका के जरिये हिंदू पक्ष में सील एरिया में टैंक की सफाई की अनुमति मांगी थी. दरअसल हिंदू पक्ष का कहना था कि टैंक की सफाई नहीं होने से मछलियां मर रही हैं.
– एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026