यंगस्टर्स के लिए ज्यादातर खुशियों का सेलिब्रेशन Chocolate के साथ ही शुरू होता है इसलिए ऐसा तो बिल्कुल नहीं है कि Chocolate सिर्फ Chocolate डे पर ही एंजॉय की जाती है।
हमारे लिए Chocolate सैकेंड स्वीट बन गई है। इसकी बड़ी वजह है इसकी प्रिजर्व क्वालिटी। पहले जहां ज्यादातर लोग रिश्तेदारों के घर जाते हुए मिठाई और फ्रूट्स खरीदते थे, अब वो जगह Chocolate ने ले ली है। केक और आइसक्रीम से लेकर सेक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक सभी पर Chocolate फ्लेवर का कब्जा है। ऐसे में मन में यह सवाल आना तो तय है कि आखिर Chocolate में ऐसी कौन-सी खूबियां हैं कि हम लोग इस कदर इसके दीवाने हैं।
Chocolate से बॉडी को क्या मिलता है?
चॉकलेट और खासतौर पर डार्क Chocolate फाइबर, आयरन, मैग्निशियम, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। खास बात यह है कि डार्क Chocolate में इन न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बहुत ही संतुलित होती है। जिनकी हमें हर दिन जरूरत होती है।
कोकोआ की खास डोज
डार्क Chocolate में करीब 85 प्रतिशत तक कोकोआ होता है। अगर हम इसकी 100 ग्राम की एक Chocolate बार की बात करें तो इससे हमारी बॉडी को दिनभर के लिए सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं लेकिन इन सबसे साथ ही हमारी बॉडी को 600 कैलरीज भी मिलती हैं इसलिए पोषण के साथ एनर्जी लेवल बना रहता है।
जरूरी फैटी एसिड से भरपूर
आपको पता होगा कि बॉडी में फैट दो तरह का होता है, एक गुड फैट और एक हार्मफुल फैट। गुड फैट हमारे शरीर को ऐसे फूड्स से मिलता है जो फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, इनमें डार्क Chocolate भी शामिल है। गुड फैड ब्लड में घुलनशील होता है और कॉलेस्ट्रोल को बैलंस रखने के साथ ही हार्ट को हेल्दी भी रखता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोकोआ सीड्स उन फूड्स में सबसे अधिक रिच हैं, जो हमारे शरीर को ऐंटीऑक्सीडेंट्स देते हैं। डार्क Chocolate, जिसमें कि कोकोआ की मात्रा बहुत अधिक होती है, हमारी बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलिफेनॉल्स और फ्लैवनॉल्स देती है। हालांकि ये ऐंटीऑक्सीडेंट्स हमें बेरीज से भी मिलते हैं लेकिन डॉर्क चॉकलेट की तुलना में बेरीज में इनकी मात्रा काफी कम होती है।
ब्लड फ्लो बढ़ाए
डार्क Chocolate की एक खूबी यह भी है कि ये ब्लड फ्लो को मैनेज करने में मदद करती है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि आखिर डॉर्क Chocolate ऐसा कैसे करती है? दरअसल, डार्क चॉकलेट में कोकोआ होता है, जिससे बॉडी को फैटी एसिड्स मिलते हैं। ये फैटी एसिड्स ब्लड में घुल जाते हैं और हमारी आर्ट्ररीज को क्लियर करने का काम करते हैं और ब्लड फ्लो को मैनेज करने में मदद करते हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक: बिल्डर ‘अहिंसा ग्रुप’ के 5 ठिकानों पर रेड, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति के शक में जांच जारी - February 18, 2026
- Agra News: कमला नगर में होटल स्वामी को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालात गंभीर - February 18, 2026
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026