नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को जबरदस्ती तरीके से झटका लगा है। यहीं, बिहार में एनडीए का प्रदर्शन ठीक ठाक दिखाई दे रहा है। इन सब के चीच सब को नजर चिराग पासवान पर भी है।
लोजपा (रामविलास) को इस चुनाव में बंपर फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार में उनका स्ट्राइक रेट 100 फीसदी दिख रहा है। 2014 और 2019 में भी उनकी पार्टी का विहार में 100% स्ट्राइक रेट रहा था। उनके पंचों उम्मीदवार इस वक्त अच्छे खासे मार्जिन से लीड बनाए हुए हैं।
चिराग पासवान इस बार खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे थे। जीपुर से उनके पिता रामविलास पासवान कई बार प्रतिनिधित्य कर चुके है। चिराग पासवान को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। उनकी पार्टी में टूट भी हो चुकी थी। सवाल यह थे कि क्या अपने पिता को विरासत को संभाल पाएंगे? लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान अपने पिता की असली विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार एनडीए में उनका कद काफी बढ़ सकता है क्योंकि भाजपा अपने दम पर इस बार सरकार बनाती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
हालांकि, चिराग की पार्टी को लेकर कई तरह की अटकले भी चल रही हैं। चर्चा का भी है कि इंडिया गठबंधन से अच्छे ऑफर के बाद यह उधर का भी रूख कर सकते हैं। हालांकि, चिराग पासवान ने इन सब अटकलों को को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।
अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने लिखा कि फिर एक बार मोदी सरकार! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के समर्थन ये मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।
-एजेंसी
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026